सीतापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नेशनल हाईवे पर हुई वारदात, उल्टी दिशा में चल रही थी बाइक

सीतापुर, अमृत विचार। कमलापुर थाना इलाके में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरपुर निवासी सनी (22) पुत्र ब्रजलाल अपने भाई विशाल (21) व साथी सुधीर (20) पुत्र प्यारेलाल के साथ एक बाइक पर सवार होकर गौशाला से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि गौशाला से हाईवे पर उल्टी दिशा में बाइक चलाने के दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो गया। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सनी और सुधीर को मृत घोषित कर दिया। मृतक दाउदपुर गौशाला में केयर टेकर का काम करते थे। सीओ सिधौली शोभित कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े:- लखनऊ विश्वविद्यालय: हॉस्टल में गुंडई, आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा, चीफ प्रॉक्टर ने लिया एक्शन

संबंधित समाचार