बरेली: अपने सुख-चैन को त्याग कर मरीजों की देखभाल करती हैं नर्स: डॉ. केशव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव कुमार अग्रवाल ने कहा कि नर्स अपने सुख-चैन को त्याग कर दूसरों की भलाई के लिए कार्य करती हैं।

वह गंभीर से गंभीर मरीज की देखभाल करती हैं, इसलिए रोगियों से सहानुभूति रखने से बीमारी से उभरना आसान हो जाएगा और अपने नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान सीखने में हिचकिचाहट नहीं होना चाहिए।

ये बातें उन्होंने शुक्रवार को रोहिलखंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम के छात्र एवं छात्राओं के लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहीं। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन दिनेश, कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल, प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक अग्रवाल, कुलपति डॉ. लता अग्रवाल और प्रति कुलपति डॉ. किरन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

नर्सिंग के प्रथम वर्ष के छात्रों ने नाइटेंगिल प्लेज का उद्बोधन किया। सभी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका ए मसीह ने शपथ ग्रहण कराई कि वे कभी भी किसी भी मरीज को कोई भी क्षति नहीं पहुंचाएंगे और सदैव मानवता की सेवा करेंगे।

उप प्रधानाचार्य डॉ अनीथा पी ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर मिस फ्लोरेन्स नाइटेंगिलज के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रति कुलाधिपति डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि नर्सों को सदैव अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार रहना चाहिए, रोगियों से मुस्कुराते हुए और अच्छे से बात करना चाहिए।

कुलपति डाॅ. लता अग्रवाल और प्रति कुलपति डाॅ. किरन अग्रवाल ने विद्यार्थियों को साक्षरता, रोगियों की अच्छी देखभाल आदि के महत्व के बारे में बताया। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन दिनेश ने नर्सों के कार्यों को सराहनीय बताया।

बीआईयू के रजिस्ट्रार डॉ. सुशील कुमार ठाकुर, एमएस डॉ. लेखराज और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान, अविनी सिंह, करिश्मा गोश्वामी, निकिता जेठी, आयुषी शर्मा आदि मौजूद रहे। अंत में सभी कक्षाओं के प्रथम श्रेणी के छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। संचालन असिस्टेंट प्रो. आकांक्षा इमानुएल और समापन एसोसिएट प्रो. डॉ. मेहव खानम ने किया।

ये भी पढ़ें:  बरेली: दूसरे दिन स्टाफ ने कई प्रतियोगिताओं में मारी बाजी

संबंधित समाचार