पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 116 बटालियन ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक से गुरुवार को 13 किलोग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 65 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने यहां बताया कि बल ने इस वर्ष अब तक 415 किलो 364 …

जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 116 बटालियन ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक से गुरुवार को 13 किलोग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 65 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने यहां बताया कि बल ने इस वर्ष अब तक 415 किलो 364 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त जवानों ने भारतीय सीमा लांघने के आरोप में 92 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दस पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। इसके अतिरिक्त 57 मैगजीन, 650 कारतूस, दस पाकिस्तानी सिम कार्ड, छह पाकिस्तानी मोबाइल और 32 हथियार बरामद किए हैं।

संबंधित समाचार