अमरोहा: गन्ना लेकर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने लादकर त्रिवेणी शुगर मिल जा रहे युवक के ट्रैक्टर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पलट गया और उसके नीचे दबकर चालक की मौके पर मौत हो गई। लोगों की मदद से पुलिस ने शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला निवासी फरीद अहमद का 22 वर्षीय बेटा फिरोज शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने लादकर रहरा थाना क्षेत्र के त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर जा रहा था, जैसे ही उसकी ट्रैक्टर-ट्राली अलीगढ़ मार्ग पर हाकमपुर गांव के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप से 200 मीटर आगे पहुंचे तो अचानक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर को साइड मार दी। 

जिससे ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर पलटते ही चालक फिरोज ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि फिरोज की अभी शादी नहीं हुई थी। वह सात बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। फिरोज की मां साबरी व परिजनों का बुरा हाल है। रहरा थानाध्यक्ष संदीप चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात की वाहन की सीसीटीवी कैमरों से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: नकदी व जेवर समेत 20 लाख का माल चुराया

संबंधित समाचार