प्रयागराज: 5026 लाभार्थियों को मिला पीएम आवास का लाभ, रखी गई आधारशिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांसद-विधायक ने लाभार्थियों को बांटे आवास स्वीकृति पत्र 

प्रयागराज, अमृत विचार। गरीबों और वंचितों को अपना घर मुहैया कराने के लिए शनिवार को 5026 पीएम आवासों का भूमि पूजन कराया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 5026 नये स्वीकृत आवासों के भूमि पूजन एवं स्वीकृति पत्र वितरण का कार्यक्रम बम्हरौली उपरहार में आयोजित कर लाभार्थियों को पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर गणेश चंद्र उमेश चंद्र केसरवानी व सांसद केशरी देवी पटेल रही।  

इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी ने बताया कि इस क्षेत्र में 769 नए आवासों की स्वीकृति की तब है। जिसके सापेक्ष भूमि पूजन किया गया है। कार्यक्रम में लाभार्थी प्रियंका, भूल्लन, सरिता, गुड्डी, निर्मला, पुष्पा, संगीता, रेनु, लक्ष्मी के आवासों का भूमि पूजन किया गया। उन्हें स्वीकृति पत्र भी वितरण किया गया। इसी क्रम में सांसद फूलपुर केसरी देवी पटेल, विधायक प्रवीण पटेल ने एक।कार्यक्रम झूंसी छ्तनाग में किया। 

कार्यक्रम में लाभार्थियों को बताया गया कि पीएम आवास योजना (शहरी) लाभार्थियों को निशुल्क में घर दिया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के हर तबके के लिए कार्य कर रही है। उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। पीएम मोदी का सपना है कि हर व्यक्ति के पास अपना घर हो। उसके पास अपना घर, उसमें बिजली पानी, रसोई गैस, राशन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा आदि की सुविधा हो। जिसके पास अपना स्वयं का पक्का मकान न हो। 

इस योजना के तहत कुल 2.50 लाख रुपये अनुदान के रूप में दिया जाता है।लाभार्थियों को बताया गया कि इस क्षेत्र में 512 नए आवासों की स्वीकृति की गई है। झूंसी में द्वारा अर्चना, सुधा, शशि, बुधराम, सविता, शोभा देवी, मीना, रुमा, रीता देवी, रेखा, सीता, मीना देवी के आवासों का भूमि पूजन किया गया एवं स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: हर घोटाले में कांग्रेस का नेता शामिल, स्मृति ईरानी ने Congress पर साधा निशाना

संबंधित समाचार