हरदोई: दबंगों ने पहले मां से की अभद्रता, फिर बच्चे के होंठ को फेवीक्विक से चिपकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मल्लावां कोतवाली के बाजीगंज का मामला, पुलिस जांच में जुटी 

हरदोई। कुछ दबंगों ने बच्चे के साथ अकेली रह रही महिला के साथ उसके घर में घुस कर अभद्रता करने लगे। उन्हे ऐसा करते देखने पर बच्चे ने शोर मचाना चाहा, उसी बीच उन दबंगों ने फेविक्विक से उसका मुंह चिपका दिया। पुलिस मल्लावां कस्बे के मोहल्ला बाजीगंज में हुई इस तरह की वारदात की जांच कर रही है।

बताया गया है कि मोहल्ला बाजीगंज की रहने वाली नेहा गुप्ता अपने बच्चे भरत के साथ घर में अकेली रह रही थी। नेहा के मुताबिक रात को कुछ दबंग उसके घर में घुस कर उसके साथ अभद्रता करने लगे दी। अपनी मां के साथ ऐसा किए जाने पर भरत ने शोर करना चाहा। लेकिन उसी बीच उन दबंगों ने उसका मुंह फेविक्विक से चिपका दिया। नेहा अपने बच्चे को लेकर पुलिस के पास पहुंची।

जहां से उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। इस बारे में सीएचसी के डाक्टरों का कहना है कि बच्चे के मुंह पर फेवीक्विक लगा हुआ था। उसको साफ कर बच्चे को घर भेज दिया गया है। वहीं एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया है कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: रिटायर्ड आईपीएस विजय शंकर सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव