कानपुर: रिटायर्ड आईपीएस विजय शंकर सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। भारतीय पुलिस सेवा के रिटायर्ड अधिकारी विजय शंकर सिंह का शनिवार सुबह 11 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह अपने ड्राइवर के साथ कार से रूटीन चेकअप के लिए ह्रदय रोग संस्थान जा रहे थे। लेकिन डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले ही कार में दिल का दौरा पड़ गया। ड्राइवर ने पुत्र-पुत्री को फोन पर घटना की सूचना दी। उनकी अंत्येष्टि रविवार सुबरह 10 बजे भैरवघाट पर होगी। 

विजय शंकर सिंह की कानपुर में पहली बार  सीओ (स्वरूपनगर क्षेत्र) पद पर तैनाती रही, बाद में पुलिस अधीक्षक पद पर भी रहे। वह आईजी पद से रिटायर होने के बाद यहां दीनदयाल नगर में रिटायर्ड प्रोफेसर पत्नी डॉ. विभा सिंह के साथ रह रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और पुत्री छोड़ गए हैं। 

सोशल मीडिया में उनकी खास सक्रियता रहती थी। कई समाचारपत्रों में स्तम्भकार भी थे। सरकारी तंत्र और वर्तमान सियासत पर तीखे तेवरों के लिए जाने जाते थे। शुक्रवार तक इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय थे। देशहित का ऐसा कोई मुद्दा नहीं रहता था, जिस पर उनकी टिप्पणी न आती हो। उनके बेटे व्योम रघुवंशी एडवोकेट दिल्ली से कानपुर पहुंच चुके हैं।

यह भी पढे़ं:-लखनऊ : मैं इंजीनियर लिखूं, तुम बेरोजगार समझ लेना, अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे युवकों ने कही यह बात

संबंधित समाचार