बरेली: क्षेत्र में 500 कैमरे लगवाने के बाद भी हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शाही, शीशगढ़ और शेरगढ़ में महिलाओं की हत्याओं का सिलसिला पुलिस गश्त के बाद रुक गया है। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्र में 500 से अधिक कैमरे लगाए जाने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। 

घटनाओं के खुलासे के लिए एडीजी से लेकर थाना स्तर तक पुलिस कर्मी और अधिकारी जुटे हैं। पुलिस ने 3800 संदिग्ध लोगों के फोटो सीसीटीवी कैमरे से निकलवाए हैं। इनमें से 170 अधिक संदिग्धों की जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस इन लोगों के संबंध में आसपास के गांवों के लोगों से पता कर रही है। गांवों में बनाईं 70 सुरक्षा कमेटियों को व्हाट्सएप से जोड़ा गया है। महिला पुलिस कर्मी भी गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। छह टीमें मामलों की जांच कर रही हैं। जबकि 16 टीमें क्षेत्र में गश्त कर रही हैं।

रिश्तेदारों को भी किया सजग
गांव के लोगों ने अपने यहां आने वाले रिश्तेदारों को भी दिन में चार बजे तक घर पहुंचने की हिदायत दी है। जगदीशपुर गांव की विमला देवी ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों से कह दिया कि यदि जरूरी कार्य हो तभी आएं। यदि कोई महिला रिश्तेदार आए तो अपने वाहन से आएं या फिर सूचित कर दें।

ये भी पढे़ं- बरेली: चुनाव से पहले 170 मजरों का अंधेरा दूर करने की आई याद

 

संबंधित समाचार