अयोध्या : जिले में Top पर पहुंची पूरा की रामपुर सरधा ग्राम पंचायत, अस्थाई गौशाला निर्माण में बनी Number one

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। पूराबाजार ब्लाक की रामपुर सरधा ग्राम पंचायत इस वित्तीय वर्ष में भी पहले पायदान पर पहुंच गई है। अस्थाई गौशाला के निर्माण में अव्वल आकर माडल घोषित होने वाली पंचायतों की श्रेणी में है। 835 पंचायतों में से रामपुर सरधा को माडल के तौर पर चयनित किया गया है। 
  
खंड विकास अधिकारी मनीष मौर्य ने बताया ब्लॉक की 54 पंचायतों में अस्थाई गौशाला का निर्माण होना था। जिसके लिए  डेढ़ साल पहले शासन ने निर्देशित किया था। जिसमें अभी तक केवल रामपुर सरधा में अस्थाई गौशाला का निर्माण हो सका है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत समैसा, रोशन नगर, सिरसिण्डा, समाहा खुर्द में निर्माण की शुरुआत हुई है। सरधा में एक माह पहले अस्थाई गौशाला बनकर तैयार हो गई। शनिवार जनपद में छुट्टा जानवरों को पकड़ने के अभियान के दौरान 10 पशुओं को अस्थाई गौशाला में रखकर समुचित व्यवस्था की गई है। अभियान के दौरान सचिव कोमल मिश्रा भी मौजूद थीं। वहीं प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह सूर्यवंशी अंकुर ने बताया शासन के निर्देशों का पालन गंभीरता से किया जा रहा है। एडीओ पंचायत पूरा बाजार धनजीत ने बताया अस्थाई गौशाला निर्माण में रामपुर सरधा माडल के रूप में निर्धारित की गई है। 

अभी तक अधूरे हैं दो अटल गौ - आश्रय केंद्र  
ब्लॉक में तीन अटल गौ आश्रय का निर्माण 2 वर्षों से चल रहा है। जिसमें केवल एक अलावलपुर पूर्ण हो सका। नरियावा और कछौली में अभी भी निर्माणधीन है। कछौली के प्रधान बताते हैं धनराशि का अभाव है। जिसके चलते अभी तक अटल गौ आश्रय का निर्माण नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : भाजपा मुख्यालय पर 8 राज्यों की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू, दिए जा रहे ये टिप्स

संबंधित समाचार