लखनऊ : भाजपा मुख्यालय पर 8 राज्यों की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू, दिए जा रहे ये टिप्स   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आधी आबादी के महत्त्व से भारतीय जनता पार्टी बखूबी वाकिफ हो चुकी है। लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव में महिलाओं के बढ़े वोट परसेंट को पार्टी अपने पक्ष में लगातार रखना चाहती है। इसको लेकर आज राजधानी में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर 8 राज्यों की महिला मोर्चा पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

प्रशिक्षण के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों को महिलाओं तक पहुँचाने के टिप्स दिए गए। साथ ही महिला पदाधिकारियों ने बताया की अब वो कलाकार,लेखक समेत साहित्यिक गतिविधियों को अंजाम दे रही महिलाओं को भी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर महिलाएं संवेदनशील होती हैं और लोग उनपर भरोसा भी करते हैं कई क्षेत्र में महिलाएं बेहतर काम कर रही हैं लेकिन उनकी पहचान है ही नहीं। भाजपा कार्यकर्ता ऐसी महिलाओं को अलग पहचान दिलाने का काम भी करेंगी। 

ये भी पढ़ें - मायावती का बड़ा ऐलान - आकाश आनंद को बनाया उत्तराधिकारी, बैठक के दौरान लिया गया फैसला   

 

संबंधित समाचार