मुरादाबाद : नए साल में मिलेगा आशियाना कॉलोनी के लोगों को सुविधायुक्त आंबेडकर पार्क, बच्चों के लिए झूले भी लगेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करीब ढाई करोड़ रुपये से कराया जा रहा पार्क का जीर्णोद्धार, आशियाना कॉलोनी व आसपास के लोगों को सुबह शाम टहलने के लिए मिलेगा बेहतर वातावरण

आशियाना योजना प्रथम का आंबेडकर पार्क

मुरादाबाद, अमृत विचार। आशियाना कॉलोनी के रहने वालों को नए साल में सुविधायुक्त आंबेडकर पार्क मिलेगा। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसके पूरे होने पर नए साल में लोगों को सुगम वातावरण में सुबह शाम टहलने व परिवार के साथ फुर्सत का समय बिताने का अवसर मिलेगा। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से आशियाना योजना प्रथम में विकास भवन के पास स्थित आंबेडकर पार्क का विकास व जीर्णोद्धार 241.37 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। 

कार्य की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी मेसर्स होराम सिंह को दी गई है। इस पार्क के जीर्णोद्धार व विकास होने से आशियाना कॉलोनी व महानगर के अन्य कॉलोनियों के लोगों को फुर्सत का समय बिताने को मिलेगा। वहीं पार्क के नए स्वरूप में आने से आशियाना कॉलोनी के फेज एक व दो के हजारों नागरिकों को सुबह व शाम टहलने के लिए बेहतर जगह मिल जाएगी। इस पार्क में बच्चों के लिए झूले व बुजुर्गों के बैठने के लिए आरामदायक जगह का प्रबंध रहेगा। मनोरंजन के साधन भी इस पार्क में विकसित किए जाएंगे। 

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेष कुमार ने आशियाना कॉलोनी स्थित आंबेडकर पार्क में जीर्णोद्धार कार्यों को मार्च तक पूरा होना है। लेकिन इससे पहले ही कराने का प्रयास है। पार्क के जीर्णोद्धार का उद्देश्य लोगों को आधुनिक व सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। यहां सुबह और शाम को टहलने आने वालों को स्वच्छ व बेहतर माहौल मिलेगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : आपसी खींचतान से नगर क्षेत्र के बच्चे हो सकते हैं वार्षिक खेल प्रतियोगिता से वंचित

संबंधित समाचार