बिजनौर: मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


बिजनौर, अमृत विचार। नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग गोहवर में छोटा हाथी (मिनी ट्रक) वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

नूरपुर क्षेत्र के गांव हसूपुरा निवासी कासिम (28) अपने साथी गांव अस्करीपुर निवासी अहमद (18) के साथ शादी में बैंड-बाजा बजाकर अपने घर लौट रहे थे। गोहावर के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पीएचसी नूरपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नूरपुर थानाध्यक्ष रविन्द्र बिष्ट का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बिजनौर: नकदी व जेवर समेत 20 लाख का माल चुराया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात