फुटपाथ पर खाना बना रही महिला को नगर निगम के ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में फुटपाथ पर खाना बना रही एक महिला को नगर निकाय के एक ट्रक ने सोमवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

उसने बताया कि घटना वासना इलाके में सुबह करीब पांच बजे हुई। दंपति फुटपाथ पर रहते थे और घटना के वक्त महिला खाना बना रही थी। ट्रक में सड़क साफ करने वाली मशीन लगी हुई थी। 

एम-डिवीजन यातायात पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि चालक का ट्रक से नियंत्रण हट जाने की वजह से यह हादसा हुआ। अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान प्रमिलाबेन (39) के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि महिला के पति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है। 

ये भी पढे़ं- पीएम मोदी ने जताया विश्वास, भारत मौजूदा अवधि में लंबी छलांग लगाएगा

 

 

संबंधित समाचार