लखनऊ आइटीआई अलीगंज में शुरू हुआ रोजगार मेला, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी और क्या है उम्र सीमा
अमृत विचार लखनऊ। अलीगंज स्थिति राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आज रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 54 नामी कंपनियां आईटीआई छात्रों को रोजगार देने के लिए पहुंची है। प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि सभी कंपनियों कें अभ्यर्थियों के अलग-अलग पदों के लिए नौकरी दी जा रही है। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है।
इसमें आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इसमें 10 हजार से लेकर 40 हजार रुपये प्रति माह तक वेतन निर्धारित किया गया है। वहीं कुल 6352 पदों पर भर्ती की जायेगी। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी रोजगारे लिए अपने सभी डाक्यमेंट लेकर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़े:- कस्तूरबा गांधी आवासीस बालिका विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षायें शुरू, 19 को होंगी समाप्त
