कस्तूरबा गांधी आवासीस बालिका विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षायें शुरू, 19 को होंगी समाप्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। यूपी के दो जनपदों को छोड़कर सभी जिलों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आज सोमवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षायें शुरू हुई हैं। इस संबंध में सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों का राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से परीक्षा कराये जाने के आदेश जारी पूर्व में जारी किए गये थे। परीक्षा 19 दिसंबर तक आयोजित की जायेंगी। परीक्षा में सभी छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों के शिक्षकों को सौंपी गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए  शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने बताया परीक्षा हर दिन समय पर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। 

 

gh1
 अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023-24 की समय-सारिणी

 

ये भी पढ़े:-लखनऊ आइटीआई अलीगंज में शुरू हुआ रोजगार मेला, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी और क्या है उम्र सीमा

संबंधित समाचार