बाराबंकी: मंत्री सतीश शर्मा सर्वश्रेष्ट पीआरडी जवानों को किया पुरस्कृत, कमांडर विनोद कुमार को मिला प्रथम पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंत्री सतीश शर्मा ने कहा- आने वाले दिनों में पीआरडी का और बढ़ेगा महत्व

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने पायका मैदान धरौली में अपना 75वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें जिले के तीन टोलियां के 75 जवानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सतीश शर्मा का क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बनीकोडर विक्रांत मिश्रा ने पुष्प गुच्छ व बैच लगा कर स्वागत किया। 

राज्य मंत्री ने परेड की ओर सलामी लेने के बाद कहा कि पीआरडी जवानों को मेहनत व लगन से जनमानस की सेवा करना गौरव की बात है। उन्होंने जवानों का उत्सावर्धन कर उनके कार्य की जमकर प्रशंसा किया और अनुशासन में रहकर पीआरडी के जवानों को आगे बढ़ने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पीआरडी का महत्व और बढ़ेगा। इसलिए हर चुनौती के लिए तैयार रहने की जरूरत है। इसी के साथ ब्लॉक सिरौलीगौसपुर पीआरडी टोली के कमाण्डर विनोद कुमार को सर्वश्रेष्ठ पीआरडी जवान का प्रथम पुरस्कार मिला। ब्लॉक देवा पीआरडी टोली के कमाण्डर राम लगन को दूसरा और तीसरा ब्लॉक बंकी पीआरडी टोली के कमाण्डर अशोक कुमार को पुरस्कृत किया गया। 

इसी के साथ राज्यमंत्री ने युवक और महिला दलों के कुल 53 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन खेल सामग्री वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार सिंह, पूर्व जिला व्यायाम प्रशिक्षक अमर बहादुर सिंह, पूर्व क्रीड़ा मोहम्मद अहमद, विकास तिवारी, शोभित मिश्रा, रश्मि त्रिपाठी, समृद्धि यादव, तुलसीराम चौहान आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ कैंसर संस्थान में ओपीडी सेवाएं ठप, बोले अखिलेश यादव- सरकार डॉक्टरों का दमन छोड़े और....

संबंधित समाचार