अयोध्या: सीएम के आदेश पर पलीता लगा रहे अफसर!, जाना-बीकापुर की 16 किमी. की सड़क में सिर्फ गड्डे ही गड्ढे, लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

बीकापुर, अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा एक तरफ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश जारी किया गया है तो वहीं हैदरगंज क्षेत्र को बीकापुर तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाली 16 किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह जगह गड्डे दावों का सच बयां कर रहे हैं। 
  
जाना बाजार-बीकापुर मार्ग खस्ताहाल होने की वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क तोरोमाफी दराबगंज बाजार के बीच से होकर निकलती है। तोरोमाफी गांव के पास सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 

ग्रामीणों द्वारा अपने घरों की नाली का पानी सड़क की तरफ खोल दिया गया है। जिसके चलते कीचड़ और गंदा पानी सड़क पर स्थित गड्ढे में भर गया है। सड़क के किनारे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और कई परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। तोरोमाफी में सड़क के किनारे जल निकासी के नाली का भी निर्माण हुआ है लेकिन लोगों द्वारा नाली को कूड़ा करकट से पाट दिया गया है। 

जल निकासी अवरुद्ध हो गई है। कपिल देव पाठक, बुद्धू पांडे, दयाराम वर्मा, करमचंद पांडे, बच्चू लाल प्रजापति का कहना है कि कम से कम 80 से अधिक गड्डे इस रोड पर हैं। लोगों ने बताया कि गड्ढे और कीचड़ होने के चलते गन्ना लदी ट्राली के पलटने का खतरा बना रहता है।

बीकापुर से जाना बाजार मार्ग का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही जो भी गड्ढे हैं ठीक कर लिया जाएगा। तारून से हैदरगंज मार्ग बन रहा है। जाना बाजार से हैदरगंज मार्ग भी जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। लोगों की दिक्कतें कम होंगी। 

                                                            जितेंद्र विश्वकर्मा, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग, अयोध्या

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: प्राण प्रतिष्ठा के साथ निकलेगी शोभायात्रा, होगा भंडारा, पढ़िये राममंदिर निर्माण से जुड़ी यह अहम खबर

संबंधित समाचार