बरेली: प्रवक्ता अर्चना राजपूत को मिला राष्ट्रपति से सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/बरेली, अमृत विचार। राजकीय बालिका विद्यालय बरेली की प्रवक्ता अर्चना राजपूत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित किया गया। जनहित के कार्यों से जुड़ी अर्चना को सम्मान राष्ट्रीय सेवा योजना के मौके पर दिया गया है। जिसमें उन्होंने जन जागरुकता कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान, खुले में शौच मुक्त भारत, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, …

लखनऊ/बरेली, अमृत विचार। राजकीय बालिका विद्यालय बरेली की प्रवक्ता अर्चना राजपूत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित किया गया। जनहित के कार्यों से जुड़ी अर्चना को सम्मान राष्ट्रीय सेवा योजना के मौके पर दिया गया है।

जिसमें उन्होंने जन जागरुकता कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान, खुले में शौच मुक्त भारत, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना, आत्म रक्षा के गुरु सिखाना, महिला सशक्तिकरण ,साक्षरता, पॉलिथीन हटाओ देश बचाओ आदि के क्षेत्र में कई उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं अतुलनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

इससे पूर्व मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यो के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से सम्मान हासिल कर चुकी हैं और राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु चयनित होकर सम्मानित हो चुकी हैं।

दो राष्ट्रीय शिविरों और एक पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में शानदार और उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए उतर प्रदेश एवं उत्तराखंड में अहम भूमिका निभायी है। वहीं लीडर के रूप में रिपब्लिक डे परेड में 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2019 तक नई दिल्ली में भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

संबंधित समाचार