बांदा: पीआरडी जवानों ने स्थापना दिवस पर की सामूहिक परेड, खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में 75वें पीआरडी स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में पीआरडी स्वयंसेवकों ने भव्य परेड का आयोजन किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने सलामी ली। परेड में अव्वल आई टीमों को उन्होेने पुरस्कृत करते हुए ड्यूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठ व अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी।

पुलिस लाइन ग्राउंड में सोमवार को स्थापना दिवस पर आयोजित परेड में जिले के सभी ब्लाकों के पीआरडी स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। शानदार तरीके से प्रदर्शन कर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा को सलामी दी। परेड में टोली नंबर-एक ने बाजी मारी। टोली नंबर तीन ने द्वितीय और टोली नंबर दो ने तृतीय स्थान हासिल किया।

परेड के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत रस्साकसी में टीम बी विजेता व टीम ए उप विजेता और कबड्डी में टीम ए विजेता व टीम बी उप विजेता रहीं। अपर एसपी ने विजेता टोलियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किया। सभी स्वयंसेवकों का उन्होने हौसला बढ़ाया और पूरे अनुशासन में रहकर कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया।

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार प्रजापति, अर्चना गुप्ता, पीटीआई संजय मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, अरूण कुमार द्विवेदी, तारकेश्वरी मुखर्जी, शिवदत्त द्विवेदी, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उन्नाव में रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत मंत्री ने गंगा में छोड़ी सवा दो लाख मछलियां

संबंधित समाचार