Unnao News: जमीन छिन जाने से आहत युवक ने लगाई आग, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में जमीन छिन जाने से आहत युवक ने लगाई आग।

उन्नाव में जमीन छिन जाने से आहत युवक ने लगाई आग। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के सोहरामऊ थानाक्षेत्र के हसनापुर गांव में जमीन छिन जाने से आहत एक युवक ने आग लगाकर जान देने का प्रयास किया है। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। युवक के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर जमीन कब्जा करने व युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाते हुये रोड जाम कर दिया। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है।

बता दें कि हसनापुर निवासी वीरेंद्र सिंह (35 ) पुत्र कन्हैया का गांव के ही सूर्यकुमार सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। विगत 10 वर्षों से दीवानी में इसका मुकदमा चल रहा था। मामले में एसडीएम हसनगंज ने टीम बनाकर जमीन की जांच करायी। इसके बाद हद बरारी हुयी और वीरेंद्र की जमीन से लगभग 8 बिस्वा जमीन सूर्यकुमार को दे दी गयी।

जिससे आहट वीरेंद्र ने मंगलवार सुबह गांव में खुद को आग लगा ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीरेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं परिजनों ने घटना के बाद सोहरामऊ हसनापुर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी हुयी है।

परिजनों का आरोप है दूसरे पक्ष ने वीरेंद्र को आग लगाकर मारने का प्रयास किया है। एसओ कमल दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व एसडीएम ने युवक की कुछ जमीन पर दूसरे पक्ष को कब्जा दे दिया था। उसी जमीन को आज फिर कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद घटना हुई है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: नशे में धुत चालक ने महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाने का किया प्रयास… बचाने आए होमगार्ड को कुचला

संबंधित समाचार