शहरी परिवहन का सबसे सुरक्षित विकल्प है मेट्रो: कुमार केशव
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने गुरुवार रेल एंड मेट्रो टेक्नॉलजी कॉन्क्लेव 2020 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ मेट्रो रेल सिस्टम लॉजिस्टिक्स विषय पर मुख्य वक्ता के तौर पर उन्होंने लखनऊ मेट्रो के साथ आगरा व कानपुर में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों के बारे …
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने गुरुवार रेल एंड मेट्रो टेक्नॉलजी कॉन्क्लेव 2020 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ मेट्रो रेल सिस्टम लॉजिस्टिक्स विषय पर मुख्य वक्ता के तौर पर उन्होंने लखनऊ मेट्रो के साथ आगरा व कानपुर में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों के बारे में चर्चा की। परिचर्चा के दौरान उन्होंने लखनऊ मेट्रो की ओर से कोविड-19 के दौर में उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मेट्रो शहरी परिवहन का सबसे सुरक्षित विकल्प है और यात्रियों को अधिक से अधिक संख्या में इसका प्रयोग करना चाहिए। कोविड के दौर में कम राइडरशिप के सवाल पर उन्होंने कहा कि जरुरत इस बात की है कि यात्रा के दूसरे साधनों को मेट्रो के साथ इंटीग्रेट करने की आवश्यकता है और इसके लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर राज्य स्तर पर सरकार के समर्थन की जरुरत है। उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो ने सेवाओं के संचालन की शुरुआत से ही यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि रखा है यही वजह है यात्रियों का भरोसा धीरे धीरे लौट रहा है जिसके आने वाले हफ्तों में और बढ़ने की संभावना है।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि यूपी मेट्रो की आगरा और कानपुर मेट्रो परियोजनाओं के निर्माण में बिल्डिंग इंन्फॉर्मेशन मॉडलिंग अर्थात बीआईएम तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इसे इस तरह समझा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन का निर्माण अब टू डाइमेंशनल या थ्री डाइमेंशनल डिजाइन की बजाए फाइव डाइमेंशनल पर आधारित होगी। बीम की आधुनिक तकनीक से निर्माण में लगने वाले समय से लेकर वित्तीय लागत को नियंत्रित किया जा सकता है और संरचना भी बेहतर बनती है।
यूपी मेट्रो जहां केंद्र और राज्य सरकार की 50-50 की भागीदारी है वहां भी सरकार की ओर से विभिन्न टैक्स में छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने इसे समय की जरुरत बताया। इस वेबिनार में उत्तराखंड मेट्रो, पुणे और नागपुर मेट्रो की संस्था महा मेट्रो, डीएफसीसीआईएल और जाइका के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
