म्यांमार में यांगून-मांडले राजमार्ग पर 11 महीनों में 82 लोगों की मौत, 301 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यांगून। म्यांमार में यांगून-मांडले राजमार्ग पर पिछले 11 महीनों में 151 वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से 82 लोगों की जान गयी है और अन्य 301 घायल हुए हैं। राजमार्ग पुलिस कार्यालय के डिप्टी शेरिफ मायो लिन थांट ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि गत एक जनवरी से 30 नवंबर तक 151 वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से 58 पुरुष और 24 महिलाओं सहित 82 लोगों की मौत हुई है जबकि 167 पुरुष तथा 134 महिलाओं समेत 301 लोग घायल हुए हैं।

डिप्टी शेरिफ ने कहा कि मानवीय गलतियों जैसे तेज रफ्तार तथा लापरवाही से गाड़ी चलाना या फिर नींद में गाड़ी चलाने से देश में राजमार्ग दुर्घटना होने का मुख्य कारण है।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: उच्चतम न्यायालय ने फिर से शुरू की जुल्फिकार भुट्टो की मौत की सजा पर सुनवाई, पूर्व राष्ट्रपति ने किया अनुरोध

संबंधित समाचार