रामपुर: राजकुमारी को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर नवेद मियां ने जताई खुशी
रामपुर और जयपुर राजघरानों के बीच हमेशा रहे हैं अच्छे संबंध
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने राजकुमारी दीया कुमारी को राजस्थान का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने दीया कुमारी से दूरभाष पर बात करके बधाई दी।
पूर्व मंत्री नवेद मियां ने बताया कि राजकुमारी दीया कुमारी जयपुर के ब्रिगेडियर महाराजा सवाई भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री हैं। अपनी दादी राजमाता गायत्री देवी का अनुसरण करते हुए राजकुमारी दीया कुमारी ने 10 सितंबर 2013 राजनीति में प्रवेश किया था। राजकुमारी दीया कुमारी को जयपुर में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन भाजपाध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई थी।
वो जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से विधायक नवनिर्वाचित हुई हैं। राजकुमार दीया कुमारी पूर्व में विधायक और सांसद रही हैं। नवेद मियां ने बताया कि राजकुमारी दीया कुमारी से उनके पारिवारिक संबंध हैं। उन्हें राजस्थान के उप मुख्यमंत्री का दायित्व मिलने से रामपुर के राजपरिवार को भी खुशी हासिल हुई है। नवेद मियां ने राजकुमारी दीया कुमारी से बात कर उन्हें बधाई दी है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: मसवासी में छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस को नहीं लगी भनक
