रामपुर: मसवासी में छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस को नहीं लगी भनक
पुलिस चौकी के सामने मुख्य मार्ग पर हुआ हंगामा
रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक छात्र घायल हो गया। पुलिस चौकी के सामने छात्रों के गुटों में मारपीट होती रही लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
नगर में सुल्तानपुर पट्टी मुख्य मार्ग पर एक इंटर कालेज हैं, जोकि पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है। कालेज की छुट्टी के बाद मनचले छात्र छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करते रहते हैं। जिससे छात्राएं ऐसे छात्रों से बेहद परेशान हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। मंगलवार को जब स्कूल की छुट्टी हुई तब एक गुट के छात्र ने छात्रा के साथ छेड़खानी की तब दूसरे गुट के छात्रों ने उसका विरोध किया और देखते ही देखते दोनों गुटों के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्र को बुरी तरह पीटा। जिसमें एक छात्र घायल हो गया। पुलिस चौकी के बाहर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट होती रही लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जिसमें मौके पर मौजूद लोगों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति चर्चाएं होती रहीं। मामले की जानकारी पर चौकी इंचार्ज अमित चौधरी ने भी इस संबंध में जानकारी होने से साफ इंकार किया है।
ये भी पढ़ें:- Pakistan: अल-अजीजिया भ्रष्टाचार केस में नवाज शरीफ बरी, अब लड़ सकेंगे चुनाव
