Etawah: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो को लगी गोली… तीन गिरफ्तार, सैफई रोडवेज बस डिपो से चोरी की बात कबूली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़।

इटावा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि एक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

इटावा, अमृत विचार। भरथना थाना पुलिस व एसओजी के अलावा अन्य थानों की पुलिस के साथ मंगलवार की रात को सेंगर नदी पुल के पास हुई एक मुठभेड के बाद अंर्तजनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के द्वारा की गई जबाबी कार्रवाई में चोर गिरोह के दो सदस्य गोली लगने से घायल हो गए।
 
पकडे गए चोर गिरोह के सदस्यों के पास से मारूति वैन के अलावा तमंचा कारतूस के अलावा चोरी के भारी मात्रा में जेवरात व नगदी बरामद हई है। पूछताछ में पकडे गए चोरो ने आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पकडे गए चोरों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। 
 
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में पिछले कुछ दिनों से चोरी की कई वारदातें हुई थी। पुलिस लगातार चोरों को पकडने के प्रयास में लगी थी। चोरों ने कुछ दिन पूर्व हनुमंत पुरा चौराहे पर स्थित एक सर्राफा व्यापारी को चोरी के जेवर बेचने का प्रयास किया था। लेकिन दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी।  भनक पाकर चोर गिरोह के सदस्य मारूति वैन से भाग निकले थे।
 
लेकिन उनकी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। तभी से लगातार पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक भरथना अपनी टीम के साथ बदमाशो की तलाश में जुटे थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश चोरी के माल को बेचने के लए साम्हों की ओर जा रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने पाली बंबा के पास चिकंग शुरू कर दी। तभी एक वैन में सवार लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होने वैन को भगा दिया और बकेवर की ओर भागने लगे।
 
इसी बीच जानकारी मिलने  पर एसओजी टीम के अलावा बकेवर व सहसों थाना पुलिस भी आ गई। टीमों ने घेराबंदी कर ली। अपने को पलिस से घिरा देख वैन सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई की। जबाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के गोली लगी । बाद में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस के अलावा चोरी का सामान बरामद हुआ।
 
पकडे गए बदमाशों ने अपने नाम मुस्तकीम पुत्र जलालुद्दीन निवासी चकर नगर इकरार पुत्र बन्ने खां निवासी रकसई थाना वैदपुरा व सागर पुत्र राकेश वर्मा निवासी मोहल्ला कटरा पुख्ता जसवंत नगर बताया। जिसमें मुस्तकीम व इकरार गोली लगने से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। एसएसपी ने चोरियों का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रूपया का इनाम दिया है। पकडे बदमाशों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। 
 
इन स्थानों पर हुई चोरियों का हआ खुलासा
 
पकडे गए बदमाशों ने बताया कि उन्होने 12 नवम्बर की रात को सैंफई बस स्टैंड से कैश चोरी किया था। इसके अलावा 18 जून की रात को बकेवर थाना क्षेत्र के गांव भिटारी व कुनेठा से17 सितम्बर की रात को बकेवर क्षेत्र के गांव नसीदीपुरा में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा 22 अक्टूबर की राम जसवंत नगर क्षेत्र के गांवघनश्याम पुरा मे 14 नवम्बर की रात को पाठक पुरा में 25 नवम्बर की रात को भरथना के मोहल्ला मोती गंज में 14 दिसम्बर की रात को नगला रेंउजा थाना वैदपुरा में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा उन्होने फरूर्खाबाद में चोरी की बात स्वीकार की है। 
 
पकडे गए बदमाशों के पास उक्त सामान हुआ बरामद
 
एसएसपी ने बताया कि पकडे गए बदमाशों के पास से दो तमंचा कारतूस चोरी में प्रयुक्त होने वाली मारूति वैन के अलावा दो लाख 93 हजार पांच सौ रूपया नगद तीन सोने के हार , सोने की छह चेन, एक जोडी कुडल 13 अंगूठी तीन मंगल सूत्र 12 चूडी बृजबाला दो जोडी झाले के अलावा भारी मात्रा में चांदी के जेवर भी बरामद हुए है। 
 
डेढ दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज 
 
एसएसपी ने बताया कि पकडे गए बदमाश शातिर किस्त के अपराधी है । पकडे गए इकरार पर इटावा जनपद के अलावा औरैया मैनपुरी के अलावा फरूर्खाबाद जिले के अलग अलग थानों में 18 मामले दर्ज है। इसके अलावा मुस्तकीम पर आठ व सागर पर तीन मामले दर्ज है।
 
 

संबंधित समाचार