नई शिक्षा नीति का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक नागरिक के रूप में विकसित करना: डीपी सिंह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। एक दिवसीय प्रवास पर बुधवार को रामनगरी पहुंचे शिक्षा सलाहकार डीपी सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को वैश्विक नागरिक के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा की दिशा में गुणात्मक परिवर्तन भारत की शिक्षा के सुनहरे भविष्य का प्रतीक है। 

शिक्षा सलाहकार माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के साथ शिक्षा से जुड़े सभी विभागों की मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा से पूर्व अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की शिक्षा को लेकर सोच दूर दृष्टि है। 

बताया कि शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास अच्छे संस्कार, चरित्र निर्माण और उनके अंदर राष्ट्रभक्ति का भाव उत्पन्न होना चाहिए। इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए सभी कॉलेज और स्कूलों में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शिक्षा नीति में भी इस पर जोर दिया गया है।

शिक्षा नीति की जो दृष्टि है भविष्य में नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण को प्रदेश में मूर्त रूप दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: वाराणसी: पीएम मोदी बनारस में बिताएंगे 25 घंटे, काशी-तमिल संगमम में लेंगे भाग, वंदेभारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी!

संबंधित समाचार