वाराणसी: पीएम मोदी बनारस में बिताएंगे 25 घंटे, काशी-तमिल संगमम में लेंगे भाग, वंदेभारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी!
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर 17 दिसंबर को वाराणसी आएंगे। पीएम विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएमओ कार्यालय की ओर से जारी प्रोटोकाल के अनुसार पीएम सबसे अधिक समय काशी-तमिल संगमम में बिताएंगे। गंगा में नौकि विहार भी कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री बरकी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं रोहनियां के स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकते हैं। पीएम काशी-तमिल संगमम में भी शिरकत करेंगे।
प्रधानमंत्री सबसे अधिक समय काशी-तमिल संगमम में बिताएंगे। प्रधानमंत्री जनसभा में काशीवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं काशीवासियों को करोड़ों की सौगात देंगे। पीएम वाराणसी से नई वंदेभारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। पीएम की जनसभा को सफल बनाने में बीजेपी कार्यकर्ता जुट गए हैं। वहीं जिला प्रशासन भी पीएम मोदी के आगमन की तैयारी में जुटा है।
यह भी पढ़ें: वाराणसी: व्यक्ति पर तमंचे से झोंका फायर, बाल-बाल बचा, हड़कंप, गिरफ्तार
