Auraiya में शिवपाल यादव बोले- केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए इंडिया गठबंधन बना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव औरैया पहुचें।

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव औरैया पहुचें। जहां उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए इंडिया गठबंधन बना है।

औरैया, अमृत विचार। सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। सभी गैर भाजपाई दल एकजुट होकर इसके लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है और छुटकारा पाने का अवसर तलाश कर रही है। 

शहर के एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने वार्ता के कहा कि पीडीए पिछड़े, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, सामान्य जाति के ऐसे लोगों का गठबंधन है, जो अभी तक उपेक्षित है। सपा ऐसे सभी वर्गो को एकजुट करने का काम कर रही है, जिससे उन्हें सत्ता में भागीदारी दिलाई जा सके। प्रदेश में सपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उनके सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी समय है।

यह अब इंडिया गठबंधन के साथ बैठक करने के बाद रणनीति तैयार होगी। उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का चारों तरफ बोलबाला है। कानून व्यवस्था के नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रहीं हैं। कहा कि भाजपा सरकार के पास उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए धार्मिक उन्माद, जातिवाद और सांप्रदायिकता फैलाकर समाज के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़कर अपना राजनैतिक उल्लू सीधा कर रही है।

इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री का पूर्व सभासद रामबाबू यादव ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर, पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव, अशोक चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजवीर यादव, जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, योगेंद्र यादव, पल्लवी पाल, किशोर यादव, कपिल चौहान, ओमजी यादव, मीडिया प्रभारी शोभित यादव हीरु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: जज के नाम पर ठगी करने वाला कथित BJP नेता गिरफ्तार, पुलिस और बड़े नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया में वायरल

 

संबंधित समाचार