अयोध्या: हत्या करने जा रहे दो सुपारी किलर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमजत विचार। पुलिस ने बाराबंकी में हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे दो शातिर सुपारी किलर को पटरंगा क्षेत्र में गिरफ्तार किया है। हत्या की सुपारी छह लाख रुपये में दी गई थी जबकि एक लाख रुपये पेशगी दिए गए थे। बाराबंकी के किसान यूनियन के नेता ने अपने निजी रंजिश को निकालने …

अयोध्या,अमजत विचार। पुलिस ने बाराबंकी में हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे दो शातिर सुपारी किलर को पटरंगा क्षेत्र में गिरफ्तार किया है। हत्या की सुपारी छह लाख रुपये में दी गई थी जबकि एक लाख रुपये पेशगी दिए गए थे। बाराबंकी के किसान यूनियन के नेता ने अपने निजी रंजिश को निकालने के लिए अपने विरोधी की हत्या के लिए छह लाख रुपए की सुपारी पेशेवर अपराधियों को दे दी।

वारदात को लखनऊ में अंजाम दिया जाना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस को सूचना मिल गई और वारदात को अंजाम देने जा रहे दोनों शातिर बदमाश अयोध्या के पटरंगा इलाके से गिरफ्तार हो गए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक चेकिंग के दौरान सीवन वाजिदपुर मोड़ पर पटरंगा पुलिस टीम ने बाराबंकी में एक व्यक्ति की हत्या करने जा रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से असलहा, कारतूस और एक लाख रुपए की नकदी बरामद की है।

उन्होंने बताया पूछने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जनपद बाराबंकी में बघौली के निवासी दिनेश द्विवेदी की हत्या की सुपारी ली थी। हत्या की सुपारी बाराबंकी के ही अजईमऊ निवासी देवेन्द्र सिंह ने छह लाख रुपए में दी थी एक लाख रुपए पेशगी के तौर पर दिए गए जबकि पांच लाख रुपए बाद में देने थे।

संबंधित समाचार