बिजनौर: राजकीय आईटीआई के पास छात्र की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमलावरों ने बीच बचाव कर रहे युवक पर भी दंराती से किया हमला

बिजनौर, अमृत विचार। बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र में राजकीय आईटीआई कॉलेज के पास बुधवार रात 9:30 युवकों के दो गुट भिड़ गए। इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर छात्र की हत्या कर दी। मृतक की पहचान चक्कर रोड क्षेत्र निवासी आशु अहलावत के रूप में हुई है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नगीना मार्ग स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज के पास युवकों के दो गुटों के बीच खींचतान हो रही थी। चक्कर रोड क्षेत्र में सैंट मैरी स्कूल के पास रहने वाले जितेंद्र के पुत्र आशु से एक गुट के आलोक व बबले खींचतान व मारपीट कर रहे थे। आशु के एक साथी ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव कराया। इस दौरान दो बाइकों पर सवार छह युवक दरांती व तमंचे लेकर आए। इसके बाद उन्होंने मारपीट की और तमंचों से दो-तीन राउंड फायरिंग कर दी।

आरोपियों ने आशु की कनपटी से तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी। इस बीच गांव सालवाबाद भरेरा के रहने वाले हैप्पी के सिर पर हमलावरों ने दरांती से हमला कर दिया। जिससे वह घायल कर दिया गया। इसके हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आशु को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हमलावर में से कुछ युवक गांव आदमपुर के बताए जा रहे हैं। 

गोली लगने से घायल युवक को अस्पातल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है- संजीव कुमार  वाजपेयी, एसपी सिटी।

ये भी पढ़ें- बिजनौर: मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

संबंधित समाचार