बहराइच: विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोले पूर्व कैबिनेट मंत्री-हर तबके को मिल रहा योजनाओं का लाभ
गांवों के लोगों को शिविर में विभिन्न योजनाओं का दिया लाभ
जरवल/बहराइच, अमृत विचार। विकासखंड जरवल के ग्राम सभा बसहिया पाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता एवं जिला मंत्री संजय राव रहे। संचालन सेक्टर संयोजक ओम चंद्र वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान असलम खान एवं सेक्टर संयोजक ओमचंद वर्मा ने मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता सहित सभी अतिथियों का बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता जनार्दन को लाभ पहुंचाने के लिए पूरा सचिवालय मंडल आपके गांव में भेज दिया है। जिससे गाँव में आयुष्मान कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन, आवास योजना, शौचालय योजना, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण हो सके। जनता के सुखों का ध्यान में रखते हुए मोदी ने अन्य लाभकारी योजनाएं चलाकर सभी प्रतिभागियों को लाभान्वित किया है।
उन्होंने बताया कि मोदी एवं योगी सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं को संबंधित पात्रों को लाभ मिल सके, इस सिलसिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन विकासखंड ग्राम सभा स्तर पर किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक उपस्थित जनता को बताया और विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।
कार्यक्रम को जिला मंत्री संजय राव,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनीस अहमद ने भी संबोधित किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में इफको विभाग, नरेगा मनरेगा विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, कृषि विभाग, प्रताप भारत गैस, खाद्य विभाग सहित दर्जनों स्टाल लगा करके उपस्थित जनता की समस्याओं का समाधान करने में लगे हुए थे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा आयुष्मान कार्ड आवास योजना एवं शौचालय योजना के प्रमाण पत्र वितरित किया।
कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संतोष कुमारी, बेबी नीलम, सीएचओ अनामिका वर्मा, ममता गुप्ता, रेनू गुप्ता, परवेज आलम, रंजीत कुमार,पवन कुमार वर्मा, सलाहुद्दीन, धर्म प्रकाश गुप्ता, माजिद मुल्ला सहित सैकड़ो महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -बहराइच के युवक की पंजाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फैक्ट्री में करता था काम
