प्रयागराज: मरहूम अतीक अहमद के दोनों बेटों से जेल में होगी पूछताछ, पाकिस्तानी पिस्टल और कारतूस का जुटाएगी सबूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अधिवक्ता उमेश पाल और उसके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या का मामले में पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। अतीक के खंडहर मकान से मिले पिस्टल और कारतूस की जानकारी जुटाना के लिए पुलिस अब अतीक अहमद के दोनों बेटों से जेल में पूछताछ करेगी। जिसके बाद हथियारों का पाकिस्तान से जुड़े कनेक्शन के बारे में सुराग मिल सकेगा। मालूम हो कि उमर लखनऊ जेल में बंद है और अली अहमद सेंट्रल जेल नैनी में निरुद्ध है।

बता दें कि उमेश पाल और उसके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या के बाद से पुलिस और एस टी एफ लगातार जांच कर रही है। हत्यारोपितों की तलाश में लगातार दबिश भी दी जा रही है। पुलिस ने अपनी जांच में कई सबूत जुटाये है। वही अब बरामद किये गये पाकिस्तानी कारतूस और विदेशी पिस्टल के बारे में जेल में बंद अतीक के बेटों से पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस को जांच में पुलिस अपने सबूतों को सुरक्षा एजेंसियों को सौंपेगी। जिसके बाद कड़ी कार्रवाई कि जाएगी।

अतीक ने बताया था पाकिस्तानी पिस्टल व करतूस का राज

उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने 15 अप्रैल की शाम धूमनगंज पुलिस ने माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पांच पाकिस्तानी कारतूस, पिस्टल बरामद किया था। कारतूस पर पाकिस्तान आर्डिनेंस फैक्ट्री लिखा हुआ था। इससे पहले अतीक के ढहाए गए कार्यालय से विदेशी कोल्ट पिस्टल और कई अन्य असलहे मिले the।  

एनकाउंटर में असद के पास मिली थी विदेशी पिस्टल

उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार चल रहे आतीक के बेटे असद का झांसी में पुलिस से मुठभेड़ हुआ था। उस दौरान असद के पास भी विदेशी पिस्टल मिली थी। जांच में यह आया था कि माफिया अतीक को विदेशी असलहे पंजाब से पहुंचाए जाते थे, इसका सबूत सुरक्षा एजेंसियों ने जुटाया है। अब जांच में जानकारी जुटाने के लिए जेल में बंद उमर और उसके भाई अली से पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें -बहराइच के युवक की पंजाब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फैक्ट्री में करता था काम

संबंधित समाचार