गोंडा: नगर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी के निरीक्षण में पूछे गए सवालों का नहीं दे पाए थे जबाब

गोंडा, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने नगर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ उनके विभागीय जांच का भी आदेश दिया है। एसपी के कार्रवाई से विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बीती रात नगर कोतवाली का निरीक्षण किया था।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों से अभिलेख व रिकॉर्ड के बारे में जानकारी ली थी।  अभिलेखों के रखरखाव के बारे में जब उन्होंने अपराध निरीक्षक, उप निरीक्षक तथा मुंशी से जानकारी चाही तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। एसपी ने तत्काल नाराजगी भी जताई थी और रिपोर्ट तलब की थी। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने नगर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद यादव, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, मुंशी सुशील तथा  विकास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  साथ ही विभागीय जांच का भी आदेश दिया है।

बताया जाता है कि एसपी ने पूछताछ में कई अहम जानकारी जाननी चाही थी लेकिन संबंधित पुलिसकर्मी एसपी के सवालों का उचित जवाब देने असफल रहे। जिसकी वजह से यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक के इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। नगर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि कोतवाली का निरीक्षण हुआ था‌ जिसमें एसपी ने निलंबित किए गए लोगों से अभिलेखों को लेकर जानकारी मांगी थी  लेकिन यह लोग स्पष्ट जवाब नहीं दे सके थे। क्राइम इंस्पेक्टर समेत चार लोगों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है। विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-SGPGI के 40वें स्थापना दिवस पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक- परिसर से कोई मरीज बिना इलाज न लौटे

संबंधित समाचार