अयोध्या: मंत्री बलदेव सिंह औलख बोले- वंचित लोगों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अवध विवि में अयोध्या व देवीपाटन मंडल के नौ जनपदों की मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में बोले कृषि राज्यमंत्री

अयोध्या, अमृत विचार। सरकारी योजनाओं का लाभ वंचित लोगों को मिल सके। इस पर अधिकारी विशेष ध्यान दें। विकसित भारत बनाने के लिए सभी को संकल्पित होकर काम करना होगा। ये बातें अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में गुरुवार को आयोजित अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल की रबी उत्पादकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए     मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहीं। 

उन्होंने कम लागत में उत्पादन को बढ़ाने, जैविक खेती के साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि इस बार प्रदेश सरकार ने 30 हजार सोलर पंप दिए हैं। गोष्ठी में मार्केटिंग आदि व्यवस्था पर किसानों के आए सुझाव पर कार्य किया जा रहा है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर हुई। इस दौरान गोष्ठी में भाग लेने वाले किसानों कों प्रतीक चिह्न भी दिया गया।  

इस अवसर पर मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल, मंडलायुक्त देवीपाटन योगेश्वर राम मिश्र,  जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या रोली सिंह के अलावा मंडल के जनपदों के मुख्य विकास अधिकारीगण, उपनिदेशक कृषि गण, जिला कृषि अधिकारीगण सहित कृषि विभाग एवं कृषि उत्पादन से जुड़े सिंचाई, सहकारिता, यूपी एग्रो, उद्यान, कृषि विज्ञान केंद्र, आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के वैज्ञानिक/प्रतिनिधि सहित कई मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -नजीराबाद में एक घंटे के भीतर बदमाशों ने दो लूट की घटनाओं को दिया अंजाम

संबंधित समाचार