बाराबंकी: भाजपा ने देश की जनता को गुमराह किया, बोले पीएल पुनिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांग्रेस की नीतियों को घर-घर बताएं बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता

बाराबंकी, अमृत विचार। भाजपा ने इस देश की आवाम को गुमराह किया है। इनके झूठ और जुमले की हकीकत हर घर पर दस्तक देकर बतानी है कि भाजपा ने किस तरह झूठे सपने दिखाकर किसान, नौजवान, आवाम के सपनों से खेला है। यह काम सिर्फ हमारा बूथ अध्यक्ष और कमेटी का सदस्य ही कर सकता है और 2024 के चुनाव में आपके बूथ पर भाजपा की हार सुनिश्चित हो इसके लिए भाजपा के झूठे वादों को बताना है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का निवेदन मतदाता से करना है। 

यह बात पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने गुरुवार को विधानसभा जैदपुर के बूथ सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों और कांग्रेसियों के बीच कही। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहसिन ने की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री तनुज पुनिया ने कहा कि बूथ अध्यक्ष और उसकी कमेटी की मेहनत ही बूथ पर कांग्रेस पार्टी की जीत की गारंटी है। 2024 के अप्रैल में प्रस्तावित लोकसभा के चुनाव में अब समय नहीं है। आपको अपने बूथ के मतदाता के पास जाकर बताना है कि अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में देश की भाजपा सरकार ने महंगाई बेरोजगारी झूठे सपने के सिवाय कुछ नहीं दिया है। 

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कराकर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का अनुरोध करें। फैजाबाद मंडल के प्रदेश प्रभारी उपाध्यक्ष सुशील पासी ने कहा कि भाजपा सरकार की महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है हर घर के रसोई का बजट बिगड़ गया है। इस माैके पर तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -नजीराबाद में एक घंटे के भीतर बदमाशों ने दो लूट की घटनाओं को दिया अंजाम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात