बरेली: वाहन से डीजल चोरी करने वालों ने पुलिस कर्मियों पर किया फायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाल-बाल बचे एसआई, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छह फरार

बरेली, अमृत विचार। वाहनों से डीजल चोरी करने वालों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एसआई बालबाल बच गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उनके छह साथी मौके से भाग गए। एसआई ब्रजपाल सिंह की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसआई ब्रजपाल सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि पीलीभीत रोड पर पूर्णागिरी ढाबा के पास कुछ लोग वाहनों से डीजल चोरी करने की फिराक में है। मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें देखते हुए फायर कर दिया। किसी तरह बचकर पुलिस ने पंकज निवासी नऊनगला थाना हाफिजगंज और रोहित निवासी गुलशन नगर नवाबगंज को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो चाकू, दो केन और एक पाइप बरामद किया है। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नवाबगंज के गन्ना सोसाइटी कॉलोनी निवासी हरपाल के कहने पर ही वह बाहर से आने वाली गाड़ियों से डीजल चोरी करते हैं। उसके अलावा गिरोह में हरपाल का पड़ोसी सचिन, नवाबंज के तुमड़िया का अमन, हाफिजगंज के सुडवाया का शेरा, क्योलड़िया के गांव मोहम्मदपुर गुपचिया का गुड्डा और अजय हैं। गुड्डा के कहने पर ही सचिन ने पुलिस पर फायर किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार