प्रयागराज: प्रेमी ने प्रेमिका के साथ की हैवानियत, शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत
साथियों संग के साथ बनाई सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो
प्रयागराज, अमृत विचार। पहले युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने के झांसा देते हुए दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं युवकी के द्वारा शादी का दबाव बनाने पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया और सामूहिक वीडियो बना ली। मामले में युवती ने संबंधित थाने में युवक और उसके साथियों के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मामला फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।
फूलपुर की रहने वाली एक युवती ने फूलपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चतुर्भुजपुर बरईतारा गांव का रहने वाला मिथिलेश कुमार शादी का झांसा युवक उसके साथ लगातार अवैध संबंध बनाता रहा। आरोप है कि जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने उसे अपने घर बुलाकर मारापीटा। अपने भाई बृजेश भारतीया व सुभाष भारतीया के साथ मिलकर उसके मुंह में रूमाल ठूस कर सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना के बाद युवती फूलपुर कोतवाली पहुंची और मिथिलेश समेत चार के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी मिथिलेश, बृजेश कुमार भारतीया, सुभाष भारतीया व मिथिलेश के पिता के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पिटाई का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर फूलपुर दीनदयाल सिंह के मुताबिक युवती का मेडिकल कराया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी ही ‘मोदी की गारंटी’ है, बोले सीएम योगी
