बरेली: सर, मेरे हाथ पीले हुए नहीं कागजों में कर दिया विवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सामूहिक विवाह के लिए आवेदन करने वाली युवती की को कागजों में बना दिया विवाहित

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अविवाहित युवती को कागजों में शादीशुदा दिखाकर अपात्र कर दिया गया। गुरुवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल पर पहुंची मंजू ने सरकारी सिस्टम की पीडी तेजवंत सिंह के सामने पोल खोली।

पिता सोहन लाल के साथ पहुंची मंजू ने परियोजना निदेशक से कहा कि सर, मेरी शादी अभी नहीं हुई है। शादी के लिए 7 नवंबर को आवेदन किया था। 15 दिसंबर को शादी का समय मिला था। इसके बाद ब्लॉक से फोन कर बताया गया कि वह अपात्र है। शादीशुदा होने के आधार पर आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। 

पीडी के पूछने पर मंजू और उनके पिता ने कहा कि आप जांच करा लीजिए। पेशबंदी की वजह से रोजगार सेवक ने ग्राम पंचायत सचिव से मिलकर अपात्र करा दिया है। मामले में बीडीओ से फाेन पर बात करने के बाद पीडी ने युवती को आश्वासन दिया। कहा कि वह पूरे मामले की जांच कराएंगे। एक माह बाद खरमास खत्म होने पर तय तिथि में शादी कराने की कोशिश की जाएगी। सचिव को सस्पेंड करने की भी बात कही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने कहा कि पात्र होने पर योजना का लाभ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: बजी सरकारी शहनाई... 538 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

संबंधित समाचार