चाय बागान के श्रमिकों को 20 प्रतिशत बोनस देगी असम सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। असम सरकार ने चाय बागान के श्रमिकों को 20 प्रतिशत बोनस देने के साथ ही इसके उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निजी चाय बागानों के लिए कर्ज पर ब्याज में छूट और मूलधन में छूट देने जैसी कई योजनाओं की घोषणा की है। राज्य के वित्त मंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा शर्मा ने शुक्रवार …

गुवाहाटी। असम सरकार ने चाय बागान के श्रमिकों को 20 प्रतिशत बोनस देने के साथ ही इसके उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निजी चाय बागानों के लिए कर्ज पर ब्याज में छूट और मूलधन में छूट देने जैसी कई योजनाओं की घोषणा की है। राज्य के वित्त मंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि सरकार दुर्गा पूजा के मौके पर असम चाय निगम लिमिटेड के तहत काम करने वाले श्रमिकों को 20 प्रतिशत बोनस देगी।

उन्होंने बताया कि यह राशि राज्य के बजट से दी जाएगी क्योंकि एपीसीएल ऐसी स्थिति में नहीं है कि वह इस भार को वहन कर सके। उन्होंने निजी चाय बागानों से भी अपने श्रमिकों के लिए इस तरह की घोषणा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार चाय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लेकर आई है।

उन्होंने बताया कि इससे पिछले कुछ वर्षों से मुश्किल दौर से गुजर रहे चाय उद्योग को मदद मिलेगी। उन्होंने कोरोना वायरस से उत्पन्न मुश्किल समय में श्रमिकों को राशन मुहैया कराने के लिए चाय बागानों के प्रबंधकों की प्रशंसा की।

डॉ. शर्मा ने बताया कि सरकार राज्य से निर्यात होने वाले पुराने तरीके से उत्पादित चाय पर प्रति किलोग्राम सात रुपये के हिसाब से सब्सिडी प्रदान करेगा, जो इस वर्ष एक अप्रैल से प्रभावी होगा।

उन्होंने कहा कि चाय का उत्पादन करने वाली पुरानी मशीनरी की खरीद के लिए सरकार मूलधन पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार पुराने तरीके चाय का उत्पादन करने को बढ़ावा देगी क्योंकि इसके वैश्विक स्तर पर मांग है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly Photo Exhibition : बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में लगेगी ऐसी फोटो प्रदर्शनी, जहां तस्वीरों में दिखेगा 200 साल का भारत
Shravasti News: मिशन 2027 से पहले बसपा में बड़ा एक्शन! हाजी ददन खान निष्कासित, बोले- जनसमर्थन से घबराकर रचा गया षड्यंत्र
Raebareli News: छह साल बाद आदित्य हत्याकांड का फैसला, सपा नेता आरपी यादव और सोमू ढाबा संचालक समेत 14 को उम्रकैद
Amethi News : शौचालय के गड्ढे ने खोला जमीन का राज! अमेठी में मिट्टी के नीचे दबे मिले तांबे के 29 गोले, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट : नवंबर में आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट! इसके बाद शुरू होगी आरक्षण प्रक्रिया