लियोनेल मेस्सी की विश्व कप में पहनी गई छह शर्ट 78 लाख डॉलर में बिकी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की पिछले साल विश्व कप के दौरान पहनी गई छह जर्सी नीलामी में 78 लाख डॉलर में बिकी। नीलामी करने वाली संस्था सोथबी ने यह घोषणा की। सोथबी ने बताया कि मेसी ने इन शर्ट को कतर में 2022 में खेले गए फीफा विश्व कप के पहले चरण के मैचों में पहना था। इस साल खेल से जुड़ी वस्तुओं की नीलामी में यह सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाली वस्तु रही।

अर्जेंटीना ने विश्व कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था। निर्धारित समय तक दोनों टीम 3-3 से बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया था। मेसी की इन शर्ट के लिए विजेता बोली लगाने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

आईडब्ल्यूएफ ग्रां प्री दो में 12वें स्थान पर रहे गुरदीप 
दोहा। राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता भारतीय भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने यहां आईडब्ल्यूएफ (अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ) ग्रां प्री दो में पुरुषों के 109 किग्रा भार से अधिक के वर्ग में 12वें स्थान पर रहकर निराशाजनक प्रदर्शन किया। पंजाब के इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने कुल मिलाकर 340 किग्रा भार उठाया जो पिछले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में उठाए गए वजन से 50 किग्रा कम था।

गुरदीप ने राष्ट्रमंडल खेलों में 390 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता था। कलाई की चोट के कारण इस साल अधिकतर प्रतियोगिताओं में नहीं खेल पाने वाले गुरदीप ने स्नैच वर्ग में 145 किग्रा और इसके बाद क्लीन एवं जर्क में 195 किग्रा वजन उठाया। इस ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में कुल मिलाकर भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू (49 किग्रा) ने वजन नहीं उठाया क्योंकि अभी वह चोट से उबर रही हैं जबकि विंध्यारानी देवी (55 किग्रा) अपनी स्पर्धा पूरी नहीं कर पाई। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अचिंता शेउली और मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन नारायण अजित पुरुषों के 73 किग्रा भार वर्ग में क्रमशः 12वें और 16वें स्थान पर रहे। यह वजन वर्ग ओलंपिक में शामिल है। 

ये भी पढ़ें : एथलीट प्रियंका गोस्वामी को ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास करने की मिली अनुमति

 

संबंधित समाचार