वाराणसी: अबू आजमी के साझेदार विनायक ग्रुप पर दर्ज हुआ केस, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। ईडी ने विनायक ग्रुप सख्ती दिखाते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। आयकर विभाग की जांच में विनायक ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं। बता दें कि ईडी को विनायक ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और बेनामी संपत्तियों के सुराग मिले थे। विनायक ग्रुप के खिलाफ वाराणसी जिले में यह केस दर्ज किया गया है। 

यह केस IT की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है। विनायक ग्रुप वाराणसी का बड़ा रियर एस्टेट माना जाता है। इस मामले में अब ईडी की रडार पर सपा नेता अबु आजमी भी आ गए हैं। इस मामले में जल्द ही ईडी विनायक ग्रुप के निदेशक आभा गणेश कुमार गुप्ता, विमला दिलखुश और सर्वेश कुमार अग्रवाल को नोटिस देगी। कंपनी के खिलाफ केस दर्ज होने से विनाय ग्रुप में हड़कंप मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: वित्त मंत्री ने सड़क सुरक्षा पखवाड़े का किया शुभारंभ, लोगों को दिलाई शपथ, कहा- सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का करें पालन

संबंधित समाचार