बाराबंकी : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
देवा / बाराबंकी, अमृत विचार। बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को सीएचसी देवा भेजा। जहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है l
देवा कोतवाली क्षेत्र के रंडवारा निवासी कमल बाबू उम्र 30 वर्ष बाइक से अपने घर जा रहा था देवा फतेहपुर मार्ग पर पवैयाबाद गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज विशुनपुर दौमित्र सेन रावत ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा भेजा जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है l
ये भी पढ़ें -हरदोई : सीडीओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण, हर सवाल का बच्चों ने दिया बेबाकी से जवाब
