गौतम बुद्ध नगर: घर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में एक घर से युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव की है और मृतक की पहचान मूलरूप से जिला हरदोई निवासी धीरज कुमार (28) के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि कुमार इन दिनों रोजा जलालपुर गांव में रह रहा था और सुबह कमरे से उसका शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। संदेह है कि संभवत: कुमार की हत्या की गई हो। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं और जांच जारी है।
ये भी पढ़ें -कन्नौज : बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा
