बहराइच: दुकानों पर मिला प्रतिबंधित पॉलीथिन, ईओ ने लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत जरवल में दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने पर अधिशाषी अधिकारी ने कई दुकानों पर छापा मारा। जिसमें काफी मात्रा में पॉलिथीन बरामद की। प्रतिबंधित पालीथीन मिलने पर दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।

03

नगर पंचायत जरवल की अधिशाषी अधिकारी खुशबू यादव ने जरवल के दुकानदारों के यहां अचानक पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। जिसमें कई दुकानदारों के पास प्रतिबंध पालीथिन बरामद हुई। नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन पर दुकानदारों के विरुद्ध 3500 रूपये का जुर्माना भी लगाया गया। 

सभी को कड़ी हिदायत दिया गया कि यदि दोबारा प्रतिबंधित पॉलीथिन किसी के दुकान पर मिली तो भारी जुर्माना किया जाएगा। इस मौके पर कर्मचारी रियाजुद्दीन, योगेश कुमार, मोहम्मद युसूफ, सुपरवाइजर रंजीत वाल्मीकि, दुर्गेश, दीपक, चौकी इंचार्ज असलम खान पुलिस फोर्स के मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राममंदिर ट्रस्ट ने जारी की गृह मंडप और गर्भगृह के मुख्य द्वार की पहली तस्वीर

संबंधित समाचार