Unnao News: कटते रहे पेड़ और दरोगा साहब करते रहे रुपयों का लेनदेन, महकमे में मचा हड़कंप, देखें- VIDEO
उन्नाव में दरोगा का रुपयों को लेनदेन करते वीडियो वायरल।
उन्नाव में पेड़ कटते रहे और दरोगा रुपयों का लेनदेन करता रहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत नवाबगंज स्थित वन विभाग में तैनात एक दरोगा का रुपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। रुपये का वीडियो देख विभाग की फजीहत भी हुई है। फिलहाल वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अफसरों ने जांच के आदेश दिये हैं। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि अमृत विचार डाट कॉम नहीं करता है।
उन्नाव में दरोगा का घूस लेते वीडियो वायरल। pic.twitter.com/sr3dsYUk4y
— Amrit vichr kanpur (@AmritVichar_knp) December 15, 2023
बता दें कि वन विभाग में तैनात दरोगा एसबी सिंह नवाबगंज वन रेंजर हैं। शुक्रवार को 17 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में चार कुर्सियों में बैठे युवकों के बीच बैठे दरोगा के हाथ में रुपए साफ दिखाई दे रहे हैं। जिसमें लकड़ी कटान की बातचीत भी हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने दरोगा को रिश्वत खोर बता वीडियो वायरल किया है।
रिश्वत का वीडियो वायरल होने को लेकर कार्यवाहक वन अधिकारी/एसडीओ एसके वर्मा ने बताया कि वन रेंजर नवाबगंज ने जांच कर अवगत कराया है कि वायरल वीडियो काफी पुराना है। इस मामले में एक बार दरोगा से जवाब-सवाल भी हो चुका है।
फिलहाल इसकी जांच कराई जा रही है। हाथ में जो रुपये दिख रहे हैं हो सकता है कि लकड़ी कटान की अनुमति का जुर्माना हो। पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Kanpur: CSJMU में बीएएमएस छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं ने रोड जामकर किया हंगामा, इन मांगों को लेकर नारे भी लगाएं
