प्रदेश में अपना नाम रोशन करेंगे विद्यालय के छात्र: प्रबंध निदेशक
आईपीएल चीनी मिल द्वारा संचालित विद्यालय में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। आईपीएल (IPL) चीनी मिल परिसर जरवलरोड में संचालित उद्धव शिक्षा निकेतन में समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं आईपीएल के प्रबंध निदेशक डॉ. पीएस गहलोत नई दिल्ली के द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गहलोत ने कहा कि चीनी मिल जरवलरोड में संचालित उद्भव शिक्षा निकेतन को प्रदेश के अग्रणी विद्यालयों के समान विकसित किया जाएगा।
समारोह में विद्यालय के बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना के बाद उपस्थित अतिथियों अभिभावको का स्वागत गीत के माध्यम से भाव भरा सत्कार किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी जरवल ने कहा कि उद्भव शिक्षा निकेतन जरवलरोड क्षेत्रीय अभिभावकों के लिए वरदान है।
इसके अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सरस्वती वंदना, स्वागतम, शिव तांडव, समृद्धि, लिटिल चैम्प, जय हो, नंदिनी, ए वतन ए मल्हारी आदि ग्रुपों के द्वारा मनोहारी झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि गहलौत के द्वारा विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया और विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए अभिभावकों से राय मांगकर विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक कर समीक्षा की।
अभिभावकों ने मुख्य अतिथि से विद्यालय में इण्टर कालेज एवं आवासीय छात्रावास बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर यथाशीघ्र विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि एवं आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत चीनी मिल के प्रबंधक टीएस सिंह राणा एवं विद्यालय के प्राचार्य ओंकारनाथ शुक्ला ने आभार जताया।
इस अवसर पर डा. यूएस तेवतिया मुख्य प्रबंधक एजीएस आईपीएल नई दिल्ली, रवि अग्रवाल चीफ मैनेजर लखनऊ, टी एस राणा ईकाई प्रबंधक चीनी मिल जरवलरोड, अरविन्द देशवाल विभागाध्यक्ष उत्पादन, सीपी सिंह गन्ना प्रबंधक, अजीत कुमार सिंह लेखाधिकारी,दीपक सिंह आईटी प्रबंधक, सुनील श्रीवास्तव पीएस, प्रधानाचार्य ओंकारनाथ शुक्ला गर्वित श्रीवास्तव, रामायण सिंह विनय सिंह अनूप सिंह हिमालय शर्मा महेंद्र सिंह रोहित सिंह आदि चीनी मिल कर्मी के अलावा शिक्षक त्रिलोकी नाथ तिवारी अरविंद सिंह रुचि पांडे निधि त्रिपाठी धैर्य सिंह वैष्णवी शुक्ला अंजली सिंह श्वेता सिंह तथा क्षेत्रीय गन्ना किसान कृष्ण पाल मिश्रा, भूपेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश अवस्थी, अल्ताफ हुसैन एडवोकेट, संतोष कुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, चन्दन गुप्ता, विवेक मिश्रा, राजेश शुक्ला आदि उपस्थित उपस्थित रहे।
वेतन विसंगति की उठाई आवाज
चीनी मिल द्वारा संचालित स्कूल में वेतन को लेकर शिक्षकों में विसंगति है। विद्यालय के शिक्षक मनीष कश्यप द्वारा मुद्दा उठाया गया। जिस पर निदेशक ने जल्द ही वेतन बराबर मिलने की बात कही।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राममंदिर ट्रस्ट ने जारी की गृह मंडप और गर्भगृह के मुख्य द्वार की पहली तस्वीर
