वाराणसी पहुंचे सिक्किम के सीएम, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के राज्य छू रहे हैं विकास के आसमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा है कि 2013 के पहले पूर्वोत्तर के राज्य राजनीति और मतलब के लिए जाना जाता था। लेकिन 2014 से नरेन्द्र मोदी ने पीएम की बागडोर संभाली है तब से पूर्वोत्तर के राज्यों सहित देश विकास की राह पर कुलांचे भर रहा है। 

काशी में प्रथम आगमन से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा दुनिया की अद्भुत स्थली काशी है। यहां के कण-कण में शंकर विद्यमान है। सही मायने में काशी विकास की रोल माडल है। इसके सिक्किम के मुख्यमंत्री ने वाराणसी के रामनगर स्थित सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

तत्पश्चात रामनगर में ही श्रीकाली दास शिक्षण संस्थान में आयोजित " मेरा माटी मेरा देश मेरा विद्यालय" कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति देखकर सिक्किम के सीएम मंत्रमुग्ध हो गये। वहीं सिक्किम के मुख्यमंत्री ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पैतृक आवास पर जाकर शीश नवाया। 

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राममंदिर ट्रस्ट ने जारी की गृह मंडप और गर्भगृह के मुख्य द्वार की पहली तस्वीर

संबंधित समाचार