अयोध्या: लाइफ केयर ने जीती राकेश चंद्र कपूर एपीएल-9 ट्रॉफी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या प्रीमियर लीग-9 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में शुक्रवार को लाइफ केयर लखनऊ ने अतुल इलेवन को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। एकांश मैन-ऑफ-द सीरीज, शार्दुल त्रिपाठी बेस्ट बैट्समैन व मिलन बेस्ट बॉलर रहे।

मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद और खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। आयोजन अध्यक्ष सैय्यद सुबहानी व आयोजन सचिव सुप्रीत कपूर ने अतिथियों का स्वागत किया। क्रीड़ा संस्थान स्टेडियम में हुए फाइनल में लाइफ केयर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 165 रन बनाए।

एकांश ने छह छक्के व नौ चौके की मदद से 94 रन बनाए। जवाब में अतुल इलेवन नौ विकेट खोकर 145 रनों पर सिमट गई। दीपेंद्र श्रीवास्तव व अमित सक्सेना अंपायर रहे। इस मौके पर नीरा कपूर, भाजपा के अभय सिंह, शरद कपूर, उत्तम कुमार, दीपू मिश्र, मीडिया प्रभारी मनोज तिवारी, मो. हमजा, मो. बिलाल, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बहराइच: बालिका के पेट में घुस गई कैंची, डॉक्टरों ने आपरेशन कर निकाला

संबंधित समाचार