संभल: दूध के कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

युवक शादी में जाने के लिए बाल कटवाकर घर जा रहा था

संभल, अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र में संभल हसनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार दूध के टैंकर के नीचे कुचलकर बाइक सवार युवक की  मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर कब्जे में ले लिया। युवक शादी समारोह में जाने के लिए गांव खग्गूपुरा से बाल कटवाकर घर जा रहा था।    

थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर सराय निवासी राजीव 28 वर्ष शुक्रवार को गांव खग्गूपुरा में स्थित सैलून पर बाल कटवाकर घर जा रहा था। संभल हसनपुर मार्ग पर स्थित पधान ईंट भट्टे के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने राजीव की बाइक को रौंद दिया। सड़क पर गिरकर राजीव टैंकर के पहिये नीचे आकर कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर टैंकर सड़क किनारे खाई में फंसा तो चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई । परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।  परिजनों ने बताया कि राजीव पत्नी संतरेश से दोनों बेटों को तैयार करने की बात कहकर रिश्तेदारी में होने वाली शादी में जाने के लिए बाल कटवाने आया था।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : छुट्टा पशुओं को स्कूल में बंद करना ग्रामीणों को पड़ा भारी, एक नामजद समेत 20 पर केस

संबंधित समाचार