बाराबंकी: 'बहिनी अंगनवा मा बाजेला बजनवा, भीतर सखी सोहर हो', महादेवा महोत्सव में लोक कलाकारों ने बांधा समां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, बाराबंकी। महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ग्रामीण युवा लोक कला मंच के कलाकारों ने नाट्य गीत नृत्य के माध्यम से जनहित के कार्यक्रम प्रस्तुत कर पाण्डल में उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।

Untitled-29 copy

सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। सर्वप्रथम लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया ने जन्मी भवनवा में बिटिया, समय बड़ी सुंदर हो। बहिनी अंगनवा मा बाजे ला बजनवा, भीतर सखी सोहर हो। गीत प्रस्तुत कर बालिका शिक्षा तथा बेटी बचाओ भ्रूण हत्या आदि के प्रति लोगो को जागरूक किया।

बम बम बम बोलो हर बम, ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय तथा जैसे दायू दिहले घरवा,कुलवा कै दियनवा एगो बिटियो दै देता, सहित अनेक गीत एवं नृत्य के माध्यम से नारी शक्ति मिशन, दहेज उन्मूलन, जनसँख्या नियंत्रण, आदि नाट्य प्रस्तुत कर लोगो को जागरूक किया। रमेश चंद शंभू दयाल मंजू दिवाकर भगौती प्रसाद विनोद कुमार भारत प्रसाद कासिम कपिल आदि कलाकार सहयोगी रहे।

यह भी पढ़ें: जिस दिन सरकार का होगा विस्तार, राजभर बनेगा मंत्री: ओम प्रकाश

संबंधित समाचार